Rahul Gandhi Gives Report Card Of Pm Modi On Karnataka Agriculture - कर्नाटक चुनाव: राहुल गांधी ने पेश किया पीएम मोदी का रिपोर्ट कार्ड, रिजल्ट में लिखा 'फेल'

[ad_1]

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
Updated Thu, 03 May 2018 10:49 AM IST

ख़बर सुनें

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने कर्नाटक में होने वाले चुनाव से पहले अपने ट्विटर अकाउंट पर पीएम मोदी का रिपोर्ट कार्ड पेश किया है। उन्होंने कृषि के मुद्दे पर कर्नाटक में केंद्र सरकार के योगदान देने पर चुटकी ली है और आरोप लगाया है कि केंद्र सरकार कांग्रेस शासित राज्यों के साथ भेदभावपूर्ण रवैया अपना रही है। 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की राज्य सरकार को 8500 करोड़ का लोन माफ करना था जिसके बदले में 'शून्य' माफ किया गया। इसके अलावा पीएम की फसल बीमा योजना से किसान परेशान हैं और प्राइवेट इंश्योरेंस कंपनी मोटा मुनाफा कमा रही हैं। कर्नाटक के किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य का फायदा भी नहीं मिला। 

राहुल ने रिपोर्ट कार्ड में पीएम मोदी को फेल बताया है। आपको बता दें कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव प्रचार आज से और तेज हो जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राज्य में कई रैलियों को संबोधित करेंगे। 

पीएम मोदी आज बंगलूरू समेत 3 जगहों पर जनसभा को संबोधित करेंगे वहीं कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी चार चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। योगी आदित्यनाथ 3 मई से 5 मई तक कर्नाटक में विभिन्न रैलियों और चुनाव प्रचार कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। कर्नाटक में नाथ संप्रदाय के लोगों की तादाद अच्छी खासी है, जिनके बीच योगी आदित्यनाथ का काफी प्रभाव माना जाता है। 

[ad_2]

Source link

Comments

Popular posts from this blog

Toxic coal ash ponds are at serious risk of flooding – ThinkProgress

Motion Picture Academy expels Bill Cosby as post-conviction fallout continues – ThinkProgress

Bailey impresses but Surrey's resilience wins the day | Cricket