Jagran Special Neymar ready to seal transfer from Barcelona to PSG
[ad_1] Publish Date:Wed, 02 Aug 2017 08:20 PM (IST) शिवम् अवस्थी, नई दिल्ली, [स्पेशल डेस्क]। हाल में भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धौनी की सालाना कमाई को देखते हुए उन्हें फोर्ब्स की टॉप-100 सबसे अमीर खिलाड़ियों की सूची में जगह मिली थी। धौनी की सालाना कमाई 28.7 मिलियन डॉलर (तकरीबन 2 अरब रुपये) बताई गई है वहींं उनके क्रिकेट क्लब में बदलाव की तो कहीं चर्चा तक नहीं हुई। अब एक ऐसा रिकॉर्ड सामने आ रहा है जो धौनी तो दूर, दुनिया के तमाम खेलों के कई खिलाड़ियों को कमाई के मामले में पीछे छोड़ देगा। - खेल इतिहास का सबसे महंगा ट्रांस्फर फुटबॉल व बॉक्सिंग के खिलाड़ियों की कमाई और फुटबॉलर्स के एक से दूसरे क्लब में आने-जाने का सफर दशकों से खेल इतिहास के सबसे महंगे सौदों में शुमार रहा है। चार साल पहले टोटेनहेम स्पर क्लब से खेलने वाले वेल्स के फुटबॉलर गेरेथ बेल को 100 मिलियन यूरो (तकरीबन 7.5 अरब रुपये) में स्पेनिश फुटबॉल क्लब रीयल मैड्रिड ने खरीदा तो दुनिया में खलबली मच गई। वो एक वर्ल्ड रिकॉर्ड था। इसके बाद पिछले साल मैनेचेस्टर युनाइटेड ने फेंच फुटबॉलर पॉल पोग्बा को इटली के क्लब जुवेंटस से 105 मिलिय...