Posts

Showing posts with the label तलबन

तालिबान ने बोला धावा, अफगानिस्तान के एक और जिले पर किया कब्जा

[ad_1] काबुल: तालिबान ने अफगानिस्तान के उत्तरी प्रांत बदख्शां में एक और जिले पर कब्जा कर लिया है. अफगानिस्तान के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. प्रांतीय परिषद के सदस्य अब्दुल्ला नाजी नजारी ने कहा कि आतंकवादियों ने गुरुवार को सामरिक रूप से अहम कोहिस्तान जिले पर अचानक धावा बोल दिया. यह जिला प्रांतीय राजधानी फैजाबाद के रास्ते पर पड़ता है. नजारी ने बताया कि हमले में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. बदख्शान में तालिबान के कब्जे वाला यह तीसरा जिला है. इस प्रांत में करीब 24 जिले हैं. नजदीक के ही उत्तरी बल्ख प्रांत में सेना के प्रवक्ता मोहम्मद अनीफ रेजाइ ने कहा कि सुरक्षाबल फैजाबाद में पहुंच गए हैं लेकिन वह क्षेत्र में खराब मौसम के कारण तालिबान के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए आदेशों का इंतजार कर रहे हैं.  तालिबान ने सरकार की शांति वार्ता की पेशकश ठुकराई तालिबान ने हर साल की तरह ही इस साल भी वसंत के मौसम में फिर से अपने हमलों को तेज कर दिया है. तालिबान के बुधवार(25 अप्रैल) से शुरू हुए इन हमलों से लगता है कि उसने अफगानिस्तान सरकार की शांति वार्ता की पेशकश को ठुकरा दिया था. तालिबान के एक बयान के मु...

परमाणु ऊर्जा आयोग की बस पर आतंकी हमले में 2 की मौत, तालिबान पर शक

[ad_1] इस्लामाबाद: पाकिस्तान के परमाणु ऊर्जा आयोग की एक बस को मोटरसाइकिल सवार एक आत्मघाती हमलावर ने निशाना बनाया. इस हमले में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए. पुलिस ने बताया कि हमलावर ने पहले बस पर गोलियां दागी और अटक जिले में ब्रेकर की वजह से जैसे ही बस की गति कम हुई, उसने बस के निकट जाकर खुद को उड़ा लिया. उन्होंने बताया, “बस के चालक और वहां से गुजर रहे एक व्यक्ति की इस घटना में मौत हो गई, जबकि 13 लोग घायल हो गए. घायलों में ज्यादातर पाकिस्तान परमाणु ऊर्जा आयोग के कर्मचारी हैं.” टीवी फुटेज में दिखाया गया है कि बस का चालक वाला हिस्सा इस आत्मघाती हमले में बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया. पुलिस ने बताया कि सुरक्षा बलों ने घटनास्थल पर पहुंचकर इस क्षेत्र की घेराबंद कर ली है. पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि हमलावर के साथ उसका कोई सहयोगी था या नहीं. इस हमले की जिम्मेदारी किसी आतंकी संगठन ने नहीं ली है, लेकिन तालिबानी आतंकवादी पूर्व में इस तरह के हमलों में शामिल रहे हैं. पंजाब के मुख्यमंत्री शाहबाज शरीफ ने इस हमले की निंदा की है. पाकिस्तान में आईडी विस्फोट में त...